कवर्धा

भोरमदेव में बड़ा सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवक को कुचला

कवर्धा. भोरमदेव थाना इलाके के बाघूटोला मोड़ पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में 2 की हालत गंभीर है. हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घायलों में 2 युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. दोनों को रायपुर रेफर किए जाने की बात कही जा रही है. 

तेज रफ्तार हाईवा ने 3 युवकों को कुचला

हादसे में घायल युवकों की पहचान राजेश लहरे, कुशाल बंजारे और प्रिंस बघेल के रूप में हुई है. तीनों युवक भालुचुआ गांव के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक निजी काम से बाइक पर सवार होकर कवर्धा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान भोरमदेव की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा गाड़ी ने उनको अपनी चपेट में ले लिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button