कवर्धा

जिला चिकित्सालय में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

942 बूथ में 5 वर्ष तक के बच्चों को दी गई पोलियो वैक्सीन की खुराक

कवर्धा. 21 दिसंबर से जिले में व्यापक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया।जिला चिकित्सालय में इस अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी द्वारा बेबी मायरा सेन 1 माह एवं अयान साहू 10 माह को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया। जिले में बनाए गए 942 पल्स पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दो बूंद दी गई। छुटे हुए बच्चों को 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को घर-घर भ्रमण कर पोलियों की दो बूंद पिलाई जावेगी।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन पर जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विकासखण्ड कवर्धा अंतर्गत 28525, बोड़ला 24758, स.लोहारा 20175 तथा पण्डरिया में 39625 कुल 1,13,083 (एक लाख तेरह हजार तिरासी) बच्चो को कार्ययोजना अनुसार पोलियो की वैक्सीन पिलाये जाने का लक्ष्य है। जिस हेतु जिले में 942 बूथ बनाये गए है। जिला स्तरीय टीम द्वारा भी पर भी अलग अलग विकासखंड में निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुरे ने बताया कि भारत में 2011 के बाद पोलियों का एक भी प्रकरण रिपोर्ट नही किया गया है एवं निरंतर पोलियों की पहचान हेतु सर्विलेंस किया जाता है। पोलियों से बचाव के लिए एक साथ सभी बच्चों को पोलियों के अतिरिक्त खुराक दी जाती है ताकि संक्रमण को रोका जा सकें। उन्होंने बताया की विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रो जैसे गुड फैक्ट्री, इट भट्ठा, बस स्टैंड, घुमंतू बसाहटो व शहरी स्लम एरिया में निगरानी की जाएगी व छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी

उक्त शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी के तूरे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ केशव ध्रुव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सलिल मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ नवनीत सिंग ठाकुर, डॉ जितेंद्र वर्मा, डॉ हर्षित तुवानी, डॉ मुकुंद राव, श्री जयंत कुमार, श्री आनंद दास, श्रीमती अनीता तिवारी, श्रीमती कृष्णा वासनिक एवं जिला अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button