मुंगेली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मोतिमपुर अमरटापू धाम जैत खाम में चढ़ाया पालो, बाबा गुरु घासीदास से लिया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ के लिए अमरटापू धाम बना तीर्थ स्थल, सतनाम संदेश का कर रहे प्रसार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु बाबा घासीदास जी की 269वीं की जयंती पर सेतगंगा, लालपुर धाम एवं मोतिमपुर अमरटापू धाम पहुंचे। श्री साव ने पावन अवसर पर जैत खाम में पालो चढ़ाकर बाबा घासीदास जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास बाबा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


श्री साव ने भक्त जनों को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के बड़े धाम के रूप में अमरटापू का विकास हो रहा है। अमरटापू धाम का इतना सुंदर दृश्य है, जिसकी प्रसिद्धि दिनों दिन बढ़ रही है। ये वास्तविक रूप से तीर्थ स्थल बन गया है। धाम बाबा के सत के संदेश को जन जन तक प्रसारित कर रहे हैं।

श्री साव ने इस अवसर पर अमरटापू धाम परिसर के विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की। वहीं मोतिमपुर तक सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। एक अन्य सड़क के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में समाजसेवी श्री दुर्गा बघेल जी,छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज जी,पूर्व विधायक श्री चंद्रभान बारमते जी, लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा जी, पूर्व विधायक श्री चुरावन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय जी, श्री देवचरण भास्कर जी, श्रीमती कृष्णा दुर्गा बघेल जी, जिला पंचायत सदस्य श्री उमाशंकर साहू जी, श्री लक्ष्मीकांत भास्कर जी, श्री दिनेश साहू, श्रीमती उर्मिला यादव जी, श्रीमती जागेश्वरी वर्मा जी, ताराचंद टंडन जी, श्री विनय साहू जी, तरुण पाटले जी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button