मुंगेली

वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल को पितृशोक, बांकी वाले मालगुजार ठाकुर प्रेम सिंह बघेल नहीं रहे, कल होगा अंतिम संस्कार

बिलासपुर। ग्राम बांकी (मुंगेली) निवासी मालगुजार ठाकुर प्रेम सिंह बघेल का 90 वर्ष की आयु में 24 दिसंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार 25 दिसंबर को उनके गृहग्राम बांकी में सुबह 10 बजे किया जाएगा। वे News 24 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ और लल्लूराम डॉट कॉम के एडिटोरियल डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, पत्रकार इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह एवं रामपाल सिंह के पिता थे।

स्वर्गीय ठाकुर प्रेम सिंह बघेल अपने सरल स्वभाव, अनुशासित जीवनशैली और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए जाने जाते थे। ग्राम बांकी सहित आसपास के क्षेत्रों में वे एक सम्मानित और मार्गदर्शक व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। जीवनभर उन्होंने समाज और ग्राम के हित में कार्य किया। साथ ही परंपरागत मूल्यों का पालन करते हुए एक आदर्श जीवन जिया।

ठाकुर प्रेम सिंह बघेल अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button