मुंगेली

धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, डीओ कटने के बाद तुरंत धान उठाव के दिए निर्देश

कवर्धा. कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज ग्राम पनेका स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं, तौल, भुगतान एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र पर डीओ कटने के उपरांत धान का शीघ्र एवं सुचारू उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो व धान खरीदी सुगमता से संचालित हो सके। उन्होंने धान खरीदी के फड़ को व्यवस्थित रखने और बोरियों की सही तरीके से स्टेकिंग करने के लिए कहा। साथ ही निर्देश दिए कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में उसे लाते हुए समाधान के लिए कार्य करना है। उन्होंने प्रभारी अधिकारी से केन्द्र पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को समय पर भुगतान, पर्याप्त बारदाना, तौल में पारदर्शिता तथा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस दौरान खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button