मुंगेली

शासकीय नवीन महाविद्यालय, फ़ास्टरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम पंचायत बीजातराई में शुभारंभ

मुंगेली . मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला इकाई) द्वारा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति डहरिया के नेतृत्व में सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर का शुभारंभ दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को ग्राम पंचायत बीजातराई में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बीजातराई के सरपंच डॉ. राजीव ठाकुर जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हनुमान सिंह ठाकुर जी (प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बीजातराई) एवं श्री रूपेश गबेल (उपसरपंच प्रतिनिधि, बीजातराई) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. मिश्रा द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर का मुख्य विषय “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखा गया।
मुख्य अतिथि सरपंच महोदय ने स्वयंसेवक छात्राओं को संबोधित करते हुए देश सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने, समाज को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि महोदय द्वारा स्वयंसेवकों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, महत्व एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री अमित कुमार सिंह, श्री योगेंद्र कुमार साहू, श्री अपनीत तिर्की, सुश्री प्राची गुप्ता सहित स्वयंसेवक जयदीप राजपूत, अंकित, ऋतुराज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त स्वयंसेवक छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button